होशंगाबाद। कलेक्टर बंगला रोड पर दो दिन पूर्व हुई राशन दुकान के सेल्समैन रमेश परिहवार की हत्या का पुलिस ने आज दोपहर खुलासा कर दिया है। यह हत्या आटो चालक मकरंद नामक व्यक्ति ने अपने पुत्र ने मिलकर की थी। मकरंद को संदेह था कि उसके पड़ोसी रमेश परिहार के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने मकरंद और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चलती गाड़ी में कलेक्टर बंगले के सामने रमेश की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी।
एसपी आफिस में आज दोपहर मीडिया के समक्ष मामले का खुलासा करते हुए एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का है। रमेश परिहार को आरोपी मकरंद पिता विजय सिंह ठाकुर निवासी शोभापुर ने कई बार समझाया। मकरंद वर्तमान में प्रताप नगर रसूलिया में रहता है। समझाइश के बावजूद रमेश उसकी पत्नी से नाता तोडऩे के लिए तैयार नहीं था। वह उसकी पत्नी से लगातार संपर्क रखे हुए था। नाराज होकर मकरंद ने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि रमेश परिहार ने मकरंद की पत्नी को किराए के मकान में रख लिया था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पिता-पुत्र ने कलेक्टर बंगले का सामने बाइक पर जा रहे रमेश की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद सीधे घर पहुंचे और खून से रंगे कपड़े बदलने के बाद बाइक से खंडहर के पास गए। जहां बाइक छुपा दी और दोनों अलग-अलग फरार हो गए। मकरंद अपने गांव शोभापुर में जाकर छुप गया था। पुलिस ने उसे पकडऩे कई जगह दबिश दी थी फिर शोभापुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके नाबालिक बेटे को भी पहले कोतवाली थाने लाया गया जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस तरह से एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन में पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी दो दिन में ही सुलझाकर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।