होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी होशंगाबाद नगर मंडल बूथ के कार्यकर्ताओं सम्मेलन बुधवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में हुआ। सम्मेलन में मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया नारोलिया, पीयूष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटैल, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, संभागीय मीडिया प्रभारी शंभू सोनकिया, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, विवेक गौर, जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, वरिष्ठ नेता सीरूमल नवलानी, नारायण खंडेलवाल उपस्थिति थे।
संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार 13 वर्षों से समाज के हर वर्ग के सपनों को साकार करने का जो मिशन उठाया था, वह उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से साकार कर दिया। कांग्रेस पूरे प्रदेश में सिर्फ भ्रम का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि मिशन 2018-19 में हम सभी को एकजुट होकर पूरी सक्रियता के साथ काम करने का अवसर आ गया है। हमें वार्ड-वार्ड एवं घर घर जाकर केन्द्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को अवगत कराना है। जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता की अपनी एक अहम भूमिका होती है। आपकी सक्रियता से ही पार्टी आज केन्द्र से लेकर पंचायत तक अपने विकास रूपी जनकल्याणकारी कार्यो को संचालित कर रही है। मंडल प्रभारी कल्पेश अग्रवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर ने कार्यक्रम की विषयवस्तु एवं कार्ययोजना से अवगत कराया। सम्मेलन में स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष मनोहर बडानी ने दिया। संचालन महामंत्री मुकेश यादव एवं आभार पूनमचंद्र मेषकर ने माना। बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, पालक संयोजक एवं बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
हर वर्ग के सपनों को सरकार ने साकार किया : शर्मा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com