---Advertisement---

हाईवे पर हुई थी लूट, आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

इटारसी। सहेली रेलवे स्टेशन पर पदस्थ एक ट्रैकमेन से लूट के दो आरोपियों को केसला पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आज दोनों को यहां कोर्ट में पेश किया। इन लोगों ने मंगलवार की शाम को नेशनल हाईवे पर ट्रेकमेन विकास यादव ने न सिर्फ लूट की थी बल्कि उन पर चाकू से हमला करके घायल भी किया था।आरोपियों ने एनएच पर रेलकर्मी को रोका और फिर चाकू से हमला करके मोबाइल और 4 हजार रुपए छीनकर भाग निकले थे। वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को केसला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
केसला एसओ से मिली जानकारी के अनुसार सहेली रेलवे स्टेशन पर कार्यरत ट्रेकमेन विकास कुमार यादव इटारसी से सहेली जा रहा था। इसी दौरान एनएच पर बागदेव पुलिया के पास दो बदमाशों ने पेट्रोल मांगने के लिए रोका और जब रेलकर्मी रुका तो बदमाशों ने अचानक उसके पैर में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास रखे दो मोबाइल और पर्स छीनकर भाग गए। फरियादी ने बताया कि पर्स में चार हजार रुपए नगद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.