इटारसी। पुलिस ने ताश के पत्तों पर हार-जीत का दाव लगाते 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 हजार रुपए से अधिक की राशि जब्त की है। सभी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। दरअसल, जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन में पूरे जिले में जुआरियों और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न थानों की पुलिस ने ऐसी ही कार्रवाई में जुआरियों के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करके 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनसे 22,440 रुपए की जब्ती की है।
पुलिस कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी पुलिस ने नयायार्ड क्षेत्र में जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए अजीम खान, रोशन सिंह, दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर उनसे 6130 रुपए नगद जब्त किए हैं। सोहागपुर पुलिस ने खेड़ापति माता मंदिर के सामने मातापुरा से स्थानीय निवासी महेन्द्र, राहुल कहार, विकास चौरसिया को जुआ खेलते गिरफ्तार कर 6150 रुपए जब्त किए। इसी तरह हरदौल बाबा मंदिर के किनारे दिनेश अहिरवार, चम्पालाल अहिरवार, कौशल अहिरवार से 3600 रुपए, कलमेशरा रोड किनारे सुभाष वार्ड से सुनील खुराना, भगवानदास अहिरवार, सेवकराम अहिरवार, शिवराज अहिरवार से पत्तों पर हार-जीत का दाव लगाते 5220 रुपए जब्त किए।
जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में सोहागपुर पुलिस ने ग्राम जमुनिया से प्रमोद अहिरवार, राहुल पटेल, गुलाब अहिरवार और अशोक अहिरवार को गिरफ्तार किया। उनसे 520 रुपए जब्त किए। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के भट्टा मोहल्ला में पहाड़ी के पास से पुलिस ने चार जुआरी लक्ष्मीप्रसाद, यार मोहम्मद, अर्जुन रजकर और वंशीलाल को गिरफ्तार कर उनसे 790 रुपए जब्त किए।
हार-जीत के खेल में 22 जुआरियों से साढ़े 22 हजार जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








