इटारसी। जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में यहां फ्रेंड्स स्कूल के शांति भवन में हुई जिला पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में इटारसी, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया के करीब 54 पुरूष प्रतियोगी एवं 22 महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भोपाल से आये पॉवर लिफ्टिंग के निर्णायक रजी अली बेग इंटरनेशनल रेफरी एवं देवेन्द्र नाहर इंटरनेशनल खिलाड़ी व आफीशियल तथा रमेश बामने संरक्षक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन, जगदीश जुनानिया सचिव पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन, मनोज बामने अध्यक्ष जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं समस्त खिलाडिय़ों की उपस्थिति में बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इटारसी। जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में यहां फ्रेंड्स स्कूल के शांति भवन में हुई जिला पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में इटारसी, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया के करीब 54 पुरूष प्रतियोगी एवं 22 महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भोपाल से आये पॉवर लिफ्टिंग के निर्णायक रजी अली बेग इंटरनेशनल रेफरी एवं देवेन्द्र नाहर इंटरनेशनल खिलाड़ी व आफीशियल तथा रमेश बामने संरक्षक जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन, जगदीश जुनानिया सचिव पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन, मनोज बामने अध्यक्ष जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं समस्त खिलाडिय़ों की उपस्थिति में बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में पुरूष प्रतियोगी में 9 ग्रुप बॉडी वेट के अनुसार व 8 ग्रुप महिला प्रतियोगी में बनाये गये एवं प्रथम, द्वितीय तृतीय इनाम (मैडल/ट्राफी) द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम म सीद खान पीपल मोहल्ला, जफरउल्लाखान, सुनील जनोरिया,निधि तिवारी, अनन्या दुबे, अचला दुबे को सम्मानित किया। इस अवसर पर वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मजदूर संघ के मुख्यालय संगठक आरके यादव, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य भूमेश माथुर, सरताज हुसैन, को सम्मानित किया। आयोजन में पूर्व मंत्री विजयदुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, पंकज राठौर नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, विकल्प डेरिया प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, अजय सैनी ब्लाक अध्यक्ष, मयूर जायसवाल विधानसभा युवा अध्यक्ष, बीएस चौहान थाना जीआरपी, सहित समस्त गणमान्य नागरिक व जिम संचालक सोनू बिन्द्रा, मयंक जैन, ओपी सैन, ज्वेल नार्टन, विलास ढगे उपस्थित थे।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेतापुरूष बॉडी वेट ग्रुप में बॉडी वेट ग्रुप 40 किलोग्राम – जय जुनानिया प्रथम बॉडी वेट ग्रुप 53 किलोग्राम -भूपेन्द्र सिंग प्रथम बॉडी वेट ग्रुप 59 किलोग्राम – नितेश शर्मा प्रथम बॉडी वेट ग्रुप 66 किलोग्राम – जूनियर-अंकुश ठाकुर प्रथम सीनियर-जितेन्द्र तायड़े प्रथम मास्टर-जगदीश जुनानिया बॉडी वेट ग्रुप 74 किलोग्राम – हेमंत बाबू प्रथम जूनियर मनोज बोहित प्रथम मास्टर बॉडी वेट ग्रुप 83 किलोग्राम – पुनीत मालवीय जूनियर प्रथम आकाश बोहित सीनियर प्रथम बॉडी वेट ग्रुप 120 किलोग्राम -सम्राट राय सीनियर प्रथम
स्ट्रॉग मैन का खिताब 1- पुरूष वर्ग- हेमंत बाबू (कुल वजन उठाया 430 किलोग्राम)2- महिला वर्ग – अंकिता (कुल वजन उठाया 285 किलोग्राम)महिला बॉडी वेट ग्रुप जूनियर- 1 प्रिया बरखने प्रथमग्रुप 47 किलोग्राम- सब जूनियर अंकिता प्रथम52 किलोग्राम – पूजा प्रजापति प्रथम63 किलोग्राम – अवन्ति मालवीय प्रथम84 किलोग्राम – जूनियर जागृति जुनानिया प्रथम सीनियर सुप्रिया चौहान प्रथम
हुनर के साथ ताकत का दिखाया जलवा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







