---Advertisement---

हैंडबॉल में इंदौर विजेता, होशंगाबाद उप विजेता

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। समेरिटन्स स्कूल मैदान में खेली गई प्रदेश स्तरीय 19 वर्ष वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता इंदौर ने जीती है, होशंगाबाद को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। इंदौर ने होशंगाबाद को 30 के मुकाबले 33 गोल से हराया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह थे। अध्यक्षता सीएमओ पवन कुमार सिंह ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद अतुल भंडारी, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और समेरिटन्स स्कूल के प्राचार्य आशुतोष शर्मा, स्कूल समिति के सचिव संतोष शर्मा, समाजसेवी संग्राम सिंह, जीवन सिंह, खेल विभाग की उपासना सिंह और ममता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत होती है, इससे निराश नहीं होना चाहिए।
सीएमओ श्री सिंह ने कहा कि हैंडबॉल का खेल काफी फुर्ती और तालमेल का है। इसमें हाथ, पैर और दिमाग का पूरा उपयोग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खेल से सिर्फ कॅरियर ही नहीं बनता बल्कि पूरा जीवन ही आदर्श बन जाता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि जिला एसोसिएशन के तत्वावधान में यह पहला बड़ा आयोजन है। इस आयोजन के आधार पर ही प्रदेश की टीम का चयन होगा, जो नेशनल स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
अंत में विजेता टीम को 21 हजार नकद और शील्ड, उप विजेता को 15 हजार और तीसरे क्रम पर रही टीम को 7 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। सभी कोच और मैनेजर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए। आयोजन में सचिन खंपरिया, रविंद्र चैकसे, आस्कर मोजिस, रोहित विश्वकर्मा, विजय पुरोहित, प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.