इटारसी। ओलिम्पिक दिवस के अवसर पर इटारसी में हुई हॉकी प्रतियोगिता के फोटोग्राफ्स को हॉकी इंडिया ने अपनी आफिसियल बेवसाइट पर जगह दी है। हॉकी मप्र के तत्वावधान में कराए गए आयोजन की हॉकी इंडिया ने सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि ओलिम्पिक दिवस पर हॉकी मप्र ने जिल लेबल पर जूनियर मेन एवं वुमन तथा सीनियर मेन के मध्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इटारसी के गांधी मैदान पर हुए इस मैत्री मैच के फोटोग्राफ्स हॉकी मप्र को भेजे थे और हॉकी मप्र ने इन फोटोग्राफ्स को हॉकी इंडिया को प्रेषित किया था। हॉकी इंडिया ने इटारसी के तीन फोटोग्राफ्स को अपनी बेवसाइट पर प्रदर्शित किया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
हॉकी इंडिया के बेवसाइट पर इटारसी की हॉकी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com