---Advertisement---

सीएसटी-दानापुर-सीएसटी के मध्य 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन इटारसी होकर जाएगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीपावली (Diwali) एवं छठ पर्व (Chhath festival) के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 01107/01108 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus)-दानापुर (Danapur)-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल (Bhopal Division) के इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 01107 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 18 एवं 25 नवंबर 2023 शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 11.05 बजे प्रस्थान कर, 22.30 बजे इटारसी पहुंचकर, 22.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, अगले दिन रविवार को 14.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01108 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 एवं 26 नवम्बर 2023 रविवार को दानापुर स्टेशन (Danapur Station) से 16.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.35 बजे इटारसी पहुंचकर, 07.40 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 13 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल-24 डिब्बे रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.