इटारसी। ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01039/01040 पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य 07-07 ट्रिप साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 01039 पुणे-दानापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06, 13, 20, 27 मई एवं 03, 10, 17 जून 2023 शनिवार को पुणे स्टेशन से 19.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 12.00 बजे इटारसी पहुंचकर,12.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 04.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01040 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन 08, 15, 22, 29 मई एवं 05, 12, 19 जून 2023 सोमवार को दानापुर स्टेशन से 06.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 01.40 बजे इटारसी पहुंचकर, 01.45 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
कोच कंपोजीशन
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल-22 डिब्बे रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमद नगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।








