इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर पालिका प्रशासन मदन सिंह रघुवंशी (Madan singh Raghuwanshi) ने कहा है कि शहर के जिस वार्ड में 30 जून तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाएगा, वहां विकास कार्यों के लिए नपा निधि से 10,00,000 रुपए स्वीकृत किए जाएंगे।
श्री रघुवंशी में यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय (Jagdish Malaviya) के आग्रह पर कही। श्री मालवीय ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के ग्राम पंचायतों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन होने पर ₹10,000,00 देने की घोषणा जैसी पहल शहर के वार्डो में भी करने का आग्रह श्री रघुवंशी से किया था, जिसे उन्होंने तत्काल मान लिया। श्री मालवीय ने उनके आग्रह को मानने पर एसडीओ राजस्व एवं नगर पालिका प्रशासन एमएस रघुवंशी का आभार व्यक्त किया है।








