होशंगाबाद। मध्यप्रदेश शासनानुसार कोविड-19 एवं करोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के दौरान सभी शासकीय कार्यालयो में कार्यालयीन कार्य के सबंध में आवश्यक सेवाये देने के लिये मात्र 10 प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारियों से कार्य कराये जाने के निर्देश 26 अप्रैल को दिये गये थे। इसी तारतम्य में कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक जोन में शासकीय सेवको के द्वारा उपस्थित होकर अति महत्वपूर्ण शासकीय कार्यो का सम्पादन कार्यलयीन समय से अतिरिक्त समय मे बैठकर मेहनत एव लगन से समयसीमा मे किये जाने के फलस्वरूप इन पुलिस कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतू नगद धनराशि से पुलिस महानिरीक्षक जे एस कुशवाहा (Inspector General of Police JS Kushwaha) के द्वारा पुरुस्कृत किया गया है। जिसमे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मे पदस्थ उप निरीक्षक राकेश तिवारी (Sub Inspector Rakesh Tiwari), सहायक उपनिरीक्षक प्रशांत सरोठिया, प्रधान आरक्षक प्रेम सिह कीर, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ टंडन, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, प्रधान आरक्षक जगदीश राजपूत, प्रधान आरक्षक मुकेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक कुमरे,आरक्षक कृष्णा पाटनकर, महिला आरक्षक संगीता रैकवार को 500-500 रूपये की नगद धनराशि से पुलिस महानिरीक्षक जोन जितेन्द्र सिंह कुशवाहा के द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को किया पुरुस्कृत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com