इटारसी। होशंगाबाद जिले में कोरोना वायरस (Corona virus)से संक्रमित 11 नये लोग मिले हैं। इनमें इटारसी (Itarsi) का एक मरीज शामिल है। इटारसी में आज 52 सैंपल लिए गए, जिसमें से 18 नेगेटिव (Negative)और एक पॉजिटिव रहा। 33 सेंपल इटारसी से भोपाल (Bhopal) भेजे गये हैं। जबकि जिले से 509 सेंपल (Sample)एकत्र करके जांच के लिए भेजे गये हैं।
जिला कोविड-19 (covid-19)हेल्थ बुलेटिन (Bulletin) के अनुसार आज कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 7 है। आज 439 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आयी है। अब तक जिले से 40 हजार 673 सेंपल लिये जा चुके हैं और 39787 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें 35 हजार 234 नेगेटिव रहे और अब तक 3170 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 3040 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 55 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 55 हैं जिनमें 58 जिले में उपचार करा रहे हैं जबकि 17 मरीज जिले से बाहर उपचार करा रहे हैं।
जिले में 11 पॉजिटिव (Positve), इटारसी में एक


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







