इटारसी। गुरुवार 12 अक्टूबर को बिजली कंपनी 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस करेगी और इस दौरान पूरे शहर को छह घंटे बिजली नहीं मिलेगी। मप्र मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जेई वैभव मिश्रा ने बताया कि पथरोटा से शहर में आने वाली 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसी तरह से पीपल मोहल्ला से बूढ़ी माता सब स्टेशन तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा। इस दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
12 को पूरे शहर में 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








