---Advertisement---

12 साल के बच्चे की दोनों किडनी खराब, मदद की दरकार

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगर के न्यू यार्ड के समीप बनी वैशाली नगर कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र दीवान के 12 वर्षीय पुत्र ऋषि दीवान की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डॉक्टर ने कहा है कि लगातार डायलिसिस के बाद भी हालत में सुधार नहीं होता है तो किडनी ट्रांसप्लांट करना होगी। वह पिछले लगभग 15 दिनों से वो भोपाल के नोवेल हॉस्पिटल में भर्ती है। पिता की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वे एवं उनका परिवार हॉस्पिटल का खर्चा वहन नहीं कर पा रहे हैं। बालक अभी आईसीयू में है एवं उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है।
ऋषि के पिता जितेंद्र दीवान एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं उनकी सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। उन्होंने अपने बालक की जान बचाने के लिए अपने शहर अपने समाज के लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए अर्जी दी है। ऋषि दीवान अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है उसे आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। हालांकि कई लोगों ने सहायता के लिए ऋषि के पिता जितेंद्र दीवान के खाते में पैसे जमा किए हैं लेकिन पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए उसकी किडनी ट्रांसप्लांट करना होगी जिसके लिए लगभग 6 लाख रुपए का खर्चा होना निश्चित है।
भोपाल में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भरत कुमार दुबे नोबेल अस्पताल के समीप ही रहते हैं, एक पैर से लाचार हैं। वे निडरता के साथ मानवता का धर्म निभा रहे हैं और बालक ऋषि एवं उसके परिजनों को सुबह-शाम भोजन पहुंचाने का बीड़ा स्वयं उठाया हुआ है। स्वयं आगे रहकर डॉक्टरों से चर्चा कर रहे हैं। दिन-रात उस परिवार की खबर रख रहे हैं। आज भी लगातार उसके संपर्क में हैं। बीमार बालक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मदद के लिए उनसे मोबाइल नंबर 7999778350 एवं 9826978570 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ऋषि के पिता जितेंद्र दीवान का खाता पंजाब नेशनल बैंक इटारसी शाखा में है। उनका खाता नंबर 0214000100260132 एवं आईएफएससी कोड PUNB00021400 है। इस खाते में सहायता राशि भेजकर आप गरीब असहाय पिता की मदद कर सकते हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.