---Advertisement---

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर इटारसी-होशंगाबाद में 12 दुकानें सील

By
Last updated:
Follow Us

जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी

इटारसी/होशंगाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु लागू कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा रहा हैं। कोरोना से बचाव हेतु जन जागरूकता के साथ ही कोरोना गाइड-लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।
गुरुवार 29 अप्रैल को होशंगाबाद शहर में राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका के अमले द्वारा कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी पालन हेतु मुस्तैदी से तैनात रहा तथा कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों एवं दुकानों/प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्यवाही की गई। शहर के अमर चौक, पुरानी सब्जी मंडी के पास कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन करने पर 6 दुकानों को सील किया गया। इसी तरह इटारसी में राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका के अमले द्वारा जयस्तंभ, राधाकृष्णन मार्केट और लाइन एरिया में कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर 6 दुकानों को सील किया गया। होशंगाबाद एवं इटारसी शहर में कुल 12 दुकानों को सील किया गया।
होशंगाबाद शहर में कार्यवाही के दौरान एसडीओपी मंजू चौहान (SDOP Manju Chouhan), तहसीलदार शहर निधि चौकसे (Tehsildar Sahar Nidhi Chouksey), थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान (Station Incharge Santosh Singh Chauhan) एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे तथा इटारसी शहर में कार्यवाही के दौरान तहसीलदार पूनम साहू, उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार सहित नगरपालिका का अमला मौजूद रहा।

होशंगाबाद शहर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.