---Advertisement---

इटारसी तहसील में 125 अतिक्रमण हटाकर 6.5 करोड़ की भूमि मुक्त करायी

By
On:
Follow Us

इटारसी। प्रशासन ने एक विशेष अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाकर इटारसी तहसील के ग्रामीण अंचल में कुल 125 अतिक्रमण हटाये, जो सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और शासकीय भूमि पर वर्षों से किये गये थे। लगभग 6.5 करोड़ रुपए मूल्य की 60 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराया है जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक हित की योजनाओं में किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव ने अभियान का नेतृत्व किया। नगर प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य किया। इसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका भल्लावी, तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर व अन्य अधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही।

हाथ जोड़ो अभियान

एक अभिनव पहल के रूप में हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जिसमें राजस्व विभाग और नगर पालिका का संयुक्त प्रयास था। इस पहल के तहत इटारसी बाजार में व्यापारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण न करने के लिए प्रेरित किया। जिन व्यापारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं किया था, उन्हें प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यहां किये गये प्रयास

नगरीय क्षेत्र में अभियान को मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन क्षेत्र, बस स्टैंड और जयस्तंभ चौक जैसे अतिव्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया जहां अतिक्रमण के कारण नागरिकों का आवागमन में असुविधा होती थी। इन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के बाद यातायात की स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आया है।

अभियान जारी रहेगा

एसडीएम टी प्रतीक राव ने कहा है कि यह अभियान केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरुक करने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि खाली करायी गई भूमि का उपयोग लोकहित की योजनाओं में किया जाएगा। यह अभियान जारी है और आगामी दिनों में अन्य अतिक्रमित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए नगर पालिका एवं जनपद पंचायत के सहयोग से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.