इटारसी। सहायक आयुक्त राज्य कर इटारसी वृत्त ने बताया कि इटारसी वृत्त में लगभग 1500 व्यवसाईयों द्वारा अब तक अपनी विवरणियां जमा नहीं की गई है। विवरणियां जमा नहीं करने वाले इन व्यवसाइयों के पंजीयन निरस्त कर दिये जाएंगे। सहायक आयुक्त ने बताया कि इटारसी वृत्त के 1500 व्यवसाइयों ने वर्ष 2016-17 की विवरणियां एवं वर्ष 2017-18 की प्रथम विवरणियां जमा नहीं की है। उनका पंजीयन 31 अक्टूबर 2017 को निरस्त कर दिये जायेंगे। तत्संबंध में राज्य कर विभाग द्वारा इसकी कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।
1500 व्यवसाइयों का पंजीयन होगा निरस्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








