इटारसी। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केसला, विकास खंड केसला में होगा। कार्यक्रम दर्शन सिंह चौधरी, सांसद, नर्मदापुरम् के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग-नर्मदापुरम् और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।








