इटारसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुराम (District Legal Services Authority Narmadapuram) के कुशल मार्गदर्शन में मीडिएशन सेंटर (Mediation Center) न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ आज प्रात: 10:30 बजे प्रथम जिला न्यायाधीश हर्ष भदौरिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति (Tehsil Legal Services Committee) ने किया।
इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश सविता जडिय़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि मोदिता पिंटो, निखिल सिंघई, तहसील अधिवक्ता संघ से सचिव पारस जैन, अधिवक्ता संजय गुप्ता, जिनेंद्र कुमार जैन, कंचन लाल मेहरा, समाजसेवी सुमन सिंह उपस्थित रहे। शिविर में जिला चिकित्सालय (District Hospital) एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम (Indian Red Cross Society Narmadapuram) की टीम में शामिल ब्लड बैंक (Blood Bank) अधिकारी डॉ रविकांत शर्मा, कार्यालय प्रभारी शेर सिंह, लैब टेक्नीशियन (Lab Technician) धीरज मंडलोई, मोहन सिंह सोलंकी ने कुल 16 यूनिट रक्तदान एकत्र किया। रक्तदान हर्ष भदौरिया प्रथम जिला न्यायाधीश, निखिल सिंघई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अधिवक्ता अब्दुल मजीद, विजय दुबे, पंकज पटेल, गणेशराम सराठे, आनंद चौकसे, दीपक तिवारी, सुनील सूर्यवंशी न्यायिक कर्मचारी अक्षय वल्ली, अंकित चंद्रवंशी एवं नागरिक श्री राय, लखन कश्यप, आरवी मीना, रोजर गिरधारी, लखन टांक ने किया।
इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री भदौरिया ने कहा कि रक्तदान रक्त बैंकों के काम को आसान बनाता है। यह उनके संग्रह को स्थिर करता है, जो अन्य लोगों को तत्काल रक्त प्राप्त करने में मदद करता है। रक्त बैंकों में आपूर्ति की तुलना में मांग अभी भी अधिक है। इसलिए हमें लोगों की मदद करने के लिए अधिक से अधिक दान करना चाहिए। इस प्रकार कल्पना करें कि एक रक्तदान कितने लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।
न्यायालय परिसर में लगे शिविर में 16 यूनिट रक्त एकत्र किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








