इटारसी। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से बाबा गोदड़ीवाला धाम इटारसी के तत्वावधान में ग्राम पलासी में निशुल्क नेत्र शिविर ग्राम पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक लगाया। शिविर में 61 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
25 मरीज कम दृष्टि पाए गए, 17 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए। आंखों की जांच डॉक्टर सुमित सेन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता राधिका तिलोतिया ने की। ग्राम सरपंच उमेश व समाज सेवी नरेंद्र प्रसाद हाथिया का विशेष सहयोग मिला। यह जानकरी गोदड़ी वाला धाम सचिव सन्मुखदास सन्नी चेलानी ने दी है।








