इटारसी। मंगलवार की देर शाम तक यातायात पुलिस ने यहां ओवरब्रिज के पास पुलिस थाने के सामने वाहनों की सघन चैकिंग करके नियम अनुसार वाहन संचालन न करने वालों से जुर्माना वसूला। ट्रैफिक पुलिस ने करीब 25 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करके 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
ट्रैफिक इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह घुरैया ने बताया कि विभाग की टीम लगातार वाहन चालन की जांच में जुटी है। मंगलवार की शाम को पुलिस थाने के सामने भी टीम ने कई वाहनों को रोका और इस दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधने, बिना हेलमेट वाहन चालक सहित बिना पर्याप्त दस्तावेज के गुजरने वालों पर चालानी कार्रवाई करके समन शुल्क वसूला है। श्री घुरैया ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
25 वाहनों से वसूला 11 हजार समन शुल्क
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








