---Advertisement---

गांधी मैदान पर 20 से क्रिकेट का महाकुंभ

By
On:
Follow Us

आचार्य चाणक्य कप प्रतियोगिता में खेलेंगी 25 समाज की टीमें

इटारसी। आचार्य चाणक्य कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता (Acharya Chanakya Cup Tennis Children’s Cricket Competition) 20 से 26 दिसंबर तक गांधी स्टेडियम के मैदान पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में इटारसी तहसील के विभिन्न समाजों की 25 टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता का खास बात यह है कि इसमें सामाजिक संगठनों की टीमें खेलती हैं जो आपसी सद्भाव और सौहाद्र्र बढ़ाने का एक अच्छा प्रयोग साबित हुआ है।
सर्व ब्राह्मण समाज (Sarva Brahmin Samaj) की पहल पर यह प्रतियोगिता हर वर्ष होती है। इस वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता के विषय में आज सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा एवं चाणक्य सर्वधर्म समाज जिला होशंगाबाद के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने बताया कि इसमें सभी समाज का सहयोग रहता है और यह अपनी तरह का अनूठा आयोजन होता है जिसमें 25 समाज की टीमें शामिल होती हैं। इस दौरान पूर्व विधायक पं.गिरिजाशंकर शर्मा (Former MLA Pt. Girijashankar Sharma) ने भी टीमों के कप्तानों से मुलाकात कर अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान होने वाले मैचों के विषय में राकेश दुबे ने जानकारी दी तो जितेन्द्र ओझा ने प्रतियोगिता की रूपरेखा बतायी। हर मैच 8 ओवर का होता है और क्वार्टर फाइनल से नॉकआउट दौर प्रारंभ होता है। कुलभूषण मिश्रा ने मीडिया के मिलने वाले सहयोग पर धन्यवाद दिया और अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि सारे समाज के प्रतिनिधि एक साथ एक मंच पर आकर इस तरह के आयोजन में शामिल होते हैं, ऐसा उदाहरण केवल इटारसी में ही मिलता है।

इस तरह से होगा आगाज
आचार्य चाणक्य कप टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में चूंकि बड़ी संख्या में टीमें शिरकत करती हैं, अत: 20 दिसंबर को सुबह से मैच प्रारंभ हो जाएंगे। लेकिन, शहर में और समाज में संदेश के लिए सभी टीमों के खिलाड़ी पूरी किट में अपने समाज के अध्यक्षों के साथ शाम 5:30 बजे गांधी मैदान पर एकत्र होकर शहर के प्रमुख मार्गों से मार्चपास्ट करते निकलेंगे। सुबह सभी धर्मों के धर्माचार्यों से पूजन कराने के बाद प्रतियोगिता का आगाज होगा।

cricket

आठ ग्रुप बनाये गये हैं
सभी टीमों के कप्तानों की उपस्थिति में प्रतियोगिता के लिए 8 ग्रुप बनाये गये हैं। मैचों के लॉट्स निकालकर तिथिवार मैचों की समय से पर्व जानकारी भेज दी गई है। आयोजन समिति में प्रबंध समिति में आलोक गिरोटिया, खेल प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राकेश दुबे के अलावा शरद दीक्षित, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश दुबे, दीपक श्रोती, आलोक दीक्षित, शैलेन्द्र दुबे, राहुल दुबे, अंकित तिवारी, गोलू मिश्रा, विनोद शर्मा शामिल किये गये हैं।

यह रहेंगे पुरस्कार
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद उवं ट्रॉफी, उपविजेता को 11 हजार रुपए एवं ट्रॉफी के अलावा हर मैच के मेन ऑफ द मैच, मेन ऑफ द सीरिज, बेस्ट विकेट कीपर ऑफ द टूर्नामेंट, बैट्समेन ऑफ द टूर्नामेंट, एम्पायर ऑफ द टूर्नामेंट, फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट डिसीप्लीन्ड टीम ऑफ द टूर्नामेंट, हाईएस्ट सिक्स हिटर ऑफ द टूर्नामेंट आदि अन्य पुरस्कार भी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वितरित किये जाएंगे।

ऐसे होंगे प्रतियोगिता के मैच
20 दिसंबर – युवा मांझी समाज विरुद्ध कुचबंदिया समाज, गोंड आदिवासी समाज विरुद्ध राजपूत समाज, यादव समाज विरुद्ध भाट समाज, ईरानी समाज विरुद्ध सोनकर समाज, वंशकार समाज विरुद्ध साहू समाज।
21 दिसंबर – पासी समाज विरुद्ध सिख समाज, कुर्मी समाज विरुद्ध रजक समाज, बाल्मिकी समाज विरुद्ध सिंध समाज, कल्चुरी समाज विरुद्ध राजपूत समाज, सोनकर समाज विरुद्ध रविदास समाज, ब्राह्मण समाज विरुद्ध जैन समाज।
22 दिसंबर – गुजराती समाज विरुद्ध कुचबंदिया समाज, जैन समाज विरुद्ध रजक समाज, सेन समाज विरुद्ध बाल्मीकि समाज, क्रिश्चियन समाज विरुद्ध साहू समाज, मुस्लिम समाज विरुद्ध पासी समाज, ब्राह्मण समाज विरुद्ध कुर्मी समाज।
23 दिसंबर – कतिया समाज विरुद्ध भाट समाज, गोंड आदिवासी समाज विरुद्ध कल्चुरी समाज, ईरानी समाज विरुद्ध रविदास समाज, मुस्लिम समाज विरुद्ध सिख समाज, जैन समाज विरुद्ध कुर्मी समाज।
24 दिसंबर – सिंधी समाज विरुद्ध सेन समाज, युवा मांझी समाज विरुद्ध गुजराती समाज, यादव समाज विरुद्ध कतिया समाज, क्रिश्चियन समाज विरुद्ध वंशकार समाज, ब्राह्मण समाज विरुद्ध रजक समाज।
25 दिसंबर – क्वार्टर फाइनल के चार मैच और सेमीफाइनल का एक मैच।
26 दिसंबर – सेमीफाइनल का एक मैच और फाइनल मैच।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.