इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी में इस वर्ष भी ‘अनूठा छप्पन भोग’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार को होगा, जो इस वार्षिक कार्यक्रम का 25 वॉ वर्ष है।
यह छप्पन भोग इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिंधी समाज के सभी घरों से भोग लाकर सामूहिक रूप से लगाया जाता है, जो आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता का एक अद्भुत एवं अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम इस तरह से रहेगा
- शाम 6:30 बजे : बहराणा साहेब में ‘अक्खा’ (चावल) प्रारंभ
- शाम 7: 30 बजे तक : श्रद्धालुओं द्वारा घरों से भोग लाने का समय
- रात्रि 8: 30 बजे : महाआरती के साथ ही मंदिर में अद्भुत रंगों में की नई लाइटिंग का आनंद लिया जा सकेगा।
- रात्रि 9: 00 बजे : छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण।
झूलण सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस ऐतिहासिक छप्पन भोग के साक्षी बनने का आग्रह किया है।









