पिपरिया/ पचमढ़ी। आबकारी विभाग ने आज सुबह जिला आबकारी अधिकारी राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसा है।
विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस मटकुली में देनवा की तलहटी में 1700 किलोग्राम महुआ लाहन, पिपरिया कुचबंदिया मोहल्ला से 23 किलोग्राम महुआ लाहन, पलिया पिपरिया बनखेड़ी से 600 किलो ग्राम महुआ लाहन सहित करीब 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पकड़ी गई शराब सहित अन्य सामग्री की कीमत तकरीबन 300000 रुपए बताई जा रही है।
3 लाख की शराब और लाहन जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







