---Advertisement---

त्योहारों पर भोपाल मंडल होकर 3 जोड़ी संचालित हो रही हैं स्पेशल ट्रेनें

By
On:
Follow Us

इटारसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी दिवाली एवं छठ त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल होकर रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एवं रीवा-हडपसर-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही है।

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुंच रही है। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंच रही है।

ये ट्रेनें नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा में स्टॉपेज लेकर चल रही हैं। 01704 रीवा से डॉ.अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से रात 22:20 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन दोपहर 15:05 बजे डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन पर पहुंच रही है।

01703 डॉ.अम्बेडकर नगर से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन से रात 21:20 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन दोपहर 13:30 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंच रही है। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर ठहराव लेकर चल रही हैं।

रीवा-हडपसर-रीवा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01751 रीवा-हडपसर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर 2025 को रीवा स्टेशन से सुबह 06:45 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन प्रात: 05:00 बजे हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01752 हडपसर-रीवा स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर 2025 को हडपसर स्टेशन से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 06:25 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर जंक्शन एवं दौड़ कॉर्ड लाइन ठहराव लेकर चलेंगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इन स्पेशल ट्रेनों की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.