इटारसी। संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा जिला चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति के सहयोग से आयोजित आचार्य चाणक्य शिक्षक सम्मान समारोह आडिटोरियम ने संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के शिक्षण क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले सर्व समाज के 31 सेवानिवृत्त गुरुजनों को सम्मानित किया गया।
सर्वधर्म समभाव की परंपरा को साकार करते हुए आयोजित इस समारोह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दूरदर्शन न्यूज भोपाल के एंकर आदित्य श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने की। विशेष अतिथियों में मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, समाजसेवी हेमंत मधु शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय, अनिल झा, नरेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता रघुवंश पाण्डे उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न परिवारों द्वारा पूर्वजों की स्मृति में स्थापित सम्मान से 31 शिक्षकों को अलंकृत किया गया। सम्मानित शिक्षकों में बृजकिशोर पटेल, संजय दुबे, अनुपम लाल, मंजू यादव, राजकुमार दुबे, मनोज चौहान, ऊषा जैन, विनोद मुदगल, किरण चतुर्वेदी, शोभा सिन्हा, भागवती चौहान, सुरेश चिमानिया, श्याम सुंदर शर्मा, देवेन्द्र दुबे, अशोक पाराशर, राजेन्द्र शर्मा, शशी शर्मा, पी.एस. निमोदा, राजेश श्रोती, मनोहर लाल परते, राम मोहन द्विवेदी, विनोद दुबे, रामविलास मालवीय, नारायण प्रसाद वर्मा, भगवती प्रसाद पटेल, राजकुमारी अरोरा, डी.पी. शर्मा, अरूण रावत, रमाकांत दुबे, अशोक मालवीय, ओपी व्यास शामिल रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि गुरुजन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके समर्पण और सेवा भाव से ही समाज में संस्कार और ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित होती है। कार्यक्रम में जिला सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने स्वागत भाषण दिया।
इस मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष संतोष भारद्वाज, मणि तिवारी, सौरभ शुक्ला, सत्येंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, आलोक गिरोटिया, घनश्याम शर्मा, संतोष चतुर्वेदी, रजत मिश्रा, संजय बाजपेयी, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र रणसूरमा,अकरम खान, आलोक दीक्षित, शैलेंद्र पाली, अल्लू जोशी, राजेश शर्मा, सूर्यप्रकाश मिश्रा, राकेश दुबे, अभिषेक ओझा, शैलेंद्र दुबे, चिराग परसाई, आस्तिक ओझा , श्रियंक तिवारी, शानू लाटा, श्लोक तिवारी उपस्थित रहे।









