इटारसी। आबकारी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए अभियान में दबिश देकर 4 आरोपियों से कच्ची शराब व महुआ लाहन को जब्त कर नष्ट किया है। आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू ने बताया कि सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी व जिला सहा आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व में दो टीम गठित कर शनिवार को ग्राम जमानी, बाबई व टांगना में दबिश दी गई थी। कार्रवाई के दौरान आबकारी अमले ने चार आरोपी सीताबाई, देवेन्द्र स्वरूप, गजानंद व अनिल उइके से कुल 28 लीटर कच्ची शराब व 350 किलो महुआ लाहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया है। कार्रवाई में जब्त की गई शराब व महुआ लाहन की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 7 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने महुआ लाहन को पानी के ड्रमों में भरकर रखा था, जिसे जब्त किया है। इस दौरान प्रधान आरक्षक केके चौरे, आरक्षक मदन रघुवंशी सहित अन्य मौजूद थे।
4 आरोपियों से शराब व महुआ लाहन जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








