शराब जब्त, मारपीट का मामला
इटारसी। केसला और इटारसी पुलिस ने चार स्थानों पर जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को पकड़कर उनसे लगभग 37 सौ रुपए जब्त किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुखतवा में रिसा के मकान के पास रात को करीब 9 बजे पुलिस ने जुआ खेल रहे अनिल यादव, नवीन मालवीय, मोहन दास उईके, मोनू उईके, धारा सिंह इरपाचे को गिरफ्तार किया है। इटारसी पुलिस ने मेहरागांव में से दिलशाद पठान, अज्जू शाह, आशिफ शाह, शाहरुख शाह, अनीस शाह और न्याज शाह को जुआ खेलते गिरफ्तार करके उनके पास से 820 रुपए, ग्राम सोनासांवरी से तरुण पटेल, नितिन जाट, राजेश केवट, हेमंत रैकवार, लोकेश मेहरा से 1040 रुपए और पोर्टरखोली से अमजद खान, गुड्डू सिंह और फरीद खान को जुआ खेलते पकड़कर 620 रुपए जब्त किए।
शराब जब्त, मारपीट का मामला
सिटी पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास पोर्टरखोलीसे राहुल पिता सुभाष पांडे 26 साल को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब जब्त की है। इसी तरह सिटी पुलिस ने जाटव मोहल्ला से महिला राधा पति अनोखीलाल जाटव 45 साल की शिकायत पर आरोपी प्रदीप पटोरिया निवासी जाटव मोहल्ला के खिलाफ गाली गलौच, चाकू से हमला और जान से मारने की धमकी का अपराध दर्ज किया है।
कार चोरी
सूरजगंज निवासी ललित पिता एलएल यादव 38 वर्ष ने घर के सामने से ही उनकी कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी है। कार की कीमत 40 हजार रुपए बतायी जा रही है।
जान से मारने की धमकी : पुरानी इटारसी निवासी एक युवती ने सोनासांवरी निवासी चार लोगों पर उससे गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया है। घटना श्रीराम मेडिकल स्टोर के सामने पुरानी इटारसी की बतायी जा रही है। पुलिस ने लव मालवीय व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।








