इटारसी। आज केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2 सी.पी.ई. में 48 वी राष्ट्रीय खेल कबड्डी अंडर 14 छात्रा प्रतियोगिता का शुभारम्भ रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। प्रतियोगिता का आरम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य अतिथियों के द्वारा खेलकूद ध्वजारोहण से हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने श्वेत कबूतर उड़ा तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। प्राचार्य आर. के. रूद्र ने अतिथियों का स्वागत तथा स्वागत भाषण दिया
।
प्रतियोगिता में स्वागत उपरांत मार्चपास्ट में पूरे भारत से आयी 20 टीमों ने भाग लिया। विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्वागत गीत, समूहगीत, देशभक्तिगीत प्राथमिक विभाग द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया। योग शिक्षक के नेतृत्व में योग प्रदर्शन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा समूह रस्सी कूद संगीत की धुनों पर प्रस्तुत किया गया। जुम्बा नृत्य ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। भारत दर्शन नृत्य में भारत के अनेक प्रदेशों की नृत्य श्रखंला प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का अंत मुख्य अतिथि संजय भटनागर, प्रबंधक पावर ग्रीड कॉर्पोरेशन, अध्यक्ष के.वि.सं. की पूर्व सहायक आयुक्त श्रीमति रत्ना गांगुली जयपूर संभाग, भरत वर्मा सभापति नगरपालिका के द्वारा उदबोधन से किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती कविता जैन, उपप्राचार्य ने किया।
ये रहे प्रतियोगिता के नतीजे
आज होने वाली प्रतियोगिता का प्रथम मैच चंडीगढ एवं आगरा के बीच हुआ जिसमें चंडीगढ विजयी रही। दूसरा मैच हैदराबाद एवं बनारस के बीच हुआ जिसमें हैदराबाद, तीसरा मैच अहमदाबाद एवं मुम्बई जिसमें मुम्बई तथा चौथा मैच एर्नाकूलम् एवं देहली के बीच हुआ जिसमे एर्नाकूलम विजयी रही।







