---Advertisement---

50 वन-वे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलेंगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। गर्मियों में अतिरिक्त रेल यातायात को देखते हुए रेलवे ने पचास ट्रेनों को वन वे चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01177 छत्रपत्रि शिवाजी टर्मिनस मुंबई से पटना, गाड़ी संख्या 02054 पटना से छत्रपत्रि शिवाजी टर्मिनस मुंबई, गाड़ी संख्या 01087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडुआडीह एवं गाड़ी संख्या 02088 मडुआडीह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को वन वे (एक तरफ से) के रूप में चलाने का निर्णय लिया। ये सभी गाडिय़ां मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
01177 छत्रपत्रि शिवाजी टर्मिनस मुंबई से पटना के मध्य 13 ट्रिप, 01177 छत्रपत्रि शिवाजी टर्मिनस मुंबई से पटना के मध्य प्रत्येक सोमवार को 03 अप्रैल से 26जून तक चलेगी।यह ट्रेन दोपहर 1:15 बजे इटारसी आकर 1:20 को रवाना होगी। जो जबलपुर, कटनी, सतना होकर पटना जाएगी। इस गाड़ीमें 10 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच रहेंगे। रास्ते में ये गाड़ी दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड,जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छिवकी, मुगलसराय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। 02054 पटना से छत्रपत्रि शिवाजी टर्मिनस मुंबई के मध्य प्रत्येक मंगलवार को 04 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी जो रात 2 बजे इटारसी आएगी। इसमें 10 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य श्रेणी, एवं 2 एसएलआर सहित कुल 20 कोच रहेंगे। रास्ते में ये गाड़ी दानापुर, आरा, बक्सर, मुगलसराय, छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर स्टेशनों पर रुकेगी। 01087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मडुआडींह के मध्य प्रत्येक बुधवार को 5 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। हालांकि यह ट्रेन 03 मई को नहीं आएगी। यह इटारसी दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर इटारसी आएगी। इसमें 1 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 6 शयनयान, 5 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.