---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

तवा बांध में आया 50 प्रतिशत पानी, जुलाई के लक्ष्य से 13 फीट दूर है जलस्तर

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) में पिछले चौबीस घंटे में 47.9 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। तवा बांध (Tawa Dam) के कैचमेंट एरिया (Catchment Area) में 28 मिमी वर्षा दर्ज हुई है और अब तक यहां 223.50 मिमी वर्षा हो चुकी है। तवा में सारणी डेम (Sarani Dam) से करीब 25 सौ क्यूसेक पानी आ रहा है, पहाड़ों से और सारणी से आ रहे पानी से बांध करीब 50 प्रतिशत भर गया है।

जलसंसाधन विभाग (Department of Water Resources) के अनुसार सुबह 9 बजे बांध का जलस्तर 1145.10 फीट था, जो चौबीस घंटे पहले सोमवार को सुबह 1143.10 फीट था। यानी चौबीस घंटे में करीब दो फीट पानी तवा बांध में बढ़ा है। बांध में हर दो घंटे में करीब एक पाइंट पानी बढ़ रहा है। सारणी बांध के तीन गेट एक-एक फीट खुले हैं।

जिले में वर्षा पर नजर

नर्मदापुरम जिले में पिछले चौबीस घंटे में 47.9 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इनमें सबसे अधिक 87 मिमी सोहागपुर और 80.4 मिमी पिपरिया में दर्ज हुई है। इसके अलावा पचमढ़ी में 60 मिमी, इटारसी 47.2 मिमी, बनखेड़ी 41.6 मिमी, डोलरिया 36.4 मिमी, माखननगर 31 मिमी, नर्मदापुरम 24.6 मिमी और सिवनी मालवा में 22 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

नर्मदा नदी का जलस्तर

Narmada 1

नर्मदा नदी में आज सुबह 8 बजे सेठानी घाट का जलस्तर 941.90 फीट दर्ज हुआ। यहां अलार्म स्तर 964 फीट तथा अधिकतम जलस्तर 967 फीट है। वहीं नर्मदा नदी को प्रभावित करने वाले तवा के अलावा दो अन्य बांधों की बात करें तो रायसेन जिले के बारना जलाशय का जलस्तर 343.65 मीटर और जबलपुर जिले में बरगी का जलस्तर 414.70 मीटर है। बारना का अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर और बरगी का 422.76 मीटर है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.