इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Temple) लकडग़ंज इटारसी में शरद पूर्णिमा के मौके पर भगवान को 500 किलो दूध की खीर का भोग लगाया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में भगवान सत्यनारायण की कथा की गई। कथा के यजमान मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल थे।
मंदिर के पुजारी पं.सत्येंद्र पांडेय ने विधि विधान से लड्डू गोपाल के सामने श्री सत्यनारायण कथा का वाचन किया। कथा समाप्ति के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण हेतु मंदिर समिति ने बड़ी व्यवस्था की थी। लगभग 500 लीटर दूध की खीर बनाई जिसका श्रद्धालुओं को वितरण किया। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष दीपक जैन, सुनील दुबे शिक्षक, महेंद्र पचोरी, ओमप्रकाश कैथवास, सत्येंद्र पांडेय, पीयूष पांडेय, विदित दुबे, गोपाल नामदेव, नैतिक अग्रवाल, मयंक क्लोसिया ने प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने दानदाताओं, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। खीर का प्रसाद वितरण सायंकाल 7 बजे से देर रात्रि तक चला। आगामी 10 नवंबर को दीपावली की छठ के दिन प्रतिवर्ष अनुसार अन्नकूट का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों माताओं, बहनों से अनुरोध किया है कि वे प्रसादी के लिए बर्तन अपने घर से लेकर आएं। अन्नकूट सायंकाल 7 से रात्रि 10 बजे तक ही होगा।
लड्डू गोपाल को लगाया 500 किलो खीर का भोग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







