इटारसी। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है! ट्राइडेंट लिमिटेड, बुधनी और ग्रीन प्वाइंट मांटेसरी एंड स्कूल, इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 सितंबर तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 500 युवतियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले का विवरण
यह रोजगार कैंप ग्रीन प्वाइंट मांटेसरी एंड स्कूल, खेड़ा रेल ओवरब्रिज परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मुख्य रूप से 10 वीं और 12 वीं पास युवतियों के लिए यह एक शानदार मौका है।
- पदों की संख्या : 500 फ्रेशर युवतियां।
- अन्य पद : रिंग फ्रेम ऑपरेटर, स्पीड फ्रेम ऑपरेटर और वाइंडिंग ऑपरेटर के 250 से ज्यादा पद भी उपलब्ध हैं।
- आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष।
सुविधाएं और आवश्यक दस्तावेज
चयनित युवतियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें हॉस्टल, कैंटीन, पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, ग्रेच्युटी और मेडिकल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है
- मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- 10 पासपोर्ट साइज फोटो
विशेष रूप से यह ध्यान रखें कि आवेदन के लिए आधार, पैन और बैंक पासबुक में नाम एक जैसा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में नाम अलग-अलग है, उन्हें पहले इसे ठीक कराकर ही आना चाहिए।









