प्रमोद गुप्ता, सारणी से
सारणी। नगरी निकाय चुनाव का त्यौहार आज संपन्न हो गया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 58.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो वर्ष 2012 की अपेक्षा कम है। बताया जाता है कि नगरी निकाय चुनाव में इस बार सत्ता पक्ष के नेताओं को मतदाताओं के प्रकोप का शिकार होना पड़ा है। जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी का परचम लहराने की संभावना बनी हुई है। यदि सारणी नगरपालिका क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत होती है तो या भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं होंगे वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसका असर अभी से विधानसभा चुनाव में दिखने लगेगा हालांकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के माध्यम से नगरपालिका क्षेत्र के 36 वार्ड में जमकर जनसंपर्क किया गया था प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा सड़क मंत्री प्रभारी मंत्री सप्ताह तक सारणी में डेरा डाले हुए थे। उसके बाद भी नगरपालिका क्षेत्र सारणी में 58.6 प्रतिशत मतदान होना भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहा है।
58.6 प्रतिशत नपा क्षेत्र सारणी का मतदान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







