इटारसी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए देश के विभिन्न मंदिरों से मिट्टी भेजने की योजना के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद इटारसी ने नगर के प्राचीन धार्मिक स्थलों से डाक पार्सल के माध्यम से मिट्टी भेजने के लिए संग्रहित की है।
विहिप के सदस्यों ने श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर, देवल मंदिर, बूढी माता मंदिर, श्री हनुमान धाम मंदिर, श्री दादा दरबार हनुमान मंदिर नाला मोहल्ला की पवन रज (मिट्टी) का संग्रह किया गया। संग्रहित पवित्र पावन रज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या डाक पार्सल द्वारा भेजा जायेगा। इस पवन कार्य विश्व हिन्दू परिषद के नगर कार्याध्यक्ष राजकुमार मालवीय, नगर मंत्री उमाशंकर दुबे, बजरंग दल नगर संयोजक दीपू पटोदिया, आदित्य (बिट्टू) कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
अयोध्या भेजने मंदिरों की पावन रज एकत्र की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






