इटारसी। आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अनेक स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान प्रकृति की रक्षा में कार्य करने का संकल्प लिया और आगामी समय में और भी पौधरोपण करने की योजना बनायी।

सरस्वती स्कूल में पौधा रोपा
सरस्वती शिक्षा समिति इटारसी द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति सचिव रूपसिंह कौरव, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्राचार्य मुकेश शुक्ल ने वृक्षारोपण किया।
पर्यावरण संतुलन बनाने दो पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस वृक्ष मित्र परिवार ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येन्द्र्र फौजदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में समाज के हर व्यक्ति को हर वर्ष दो पौधा अवस्य लगाना चाहिए। इस कार्य में युवाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस वृक्ष मित्र परिवार अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर, अजय शुक्ला, अवध पांडेय, अजय मिश्रा, धर्मेन्द्र मालवीय, आईटी सेल जिला महासचिव राहुल दुबे, किशोर मैना, अनूप गाचले व होशंगाबाद से आये अजय दुबे, अरुण दीक्षित, चंद्रशेखर दुबे, संदीप पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दो वर्ष पुराना बरगद लगाया
विश्व पर्यावरण दिवस पर नव अभ्युदय संस्था ने साईं फॉच्र्यून सिटी एवं् अवाम नगर स्थित पशुपतिनाथ जी, मंदिर के प्रांगण में दो साल पुराना वट वृक्ष लगाया। संस्था प्रमुख सुमन सिंह ने बताया कि आज महिलाएं वट के वृक्ष की पूजा करके पति के सुख हेतु पूजा करती हैं। इसलिए आज का दिन ये पेड़ लगाने के लिए उत्तम और सही दिन था। इस मौके पर मंदिर समिति संचालक मेहरबान चौहान सहित मंदिर के अन्य सदस्य और समिति के पदाधिकारियों सहित सोनिका कनोजिया, ऋतु विश्वकर्मा, शोभा बारंगे, ज्योति खन्ना, शीतल मालवीय आदि उपस्थित थे।








