इटारसी। समीपस्थ ग्राम सिलारी में अज्ञात चोरों ने एक घर से नगदी जेवर सहित 70 हजार का माल उड़ा लिया। जिस वक्त चोर घटना को अंजाम दे रहे थे, परिवार सो रहा था। इस बीच परिवार में से किसी की नींद खुलने पर चोर भाग निकले, जींस पहने एक व्यक्ति को परिवार ने भागते देखा है, लेकिन अंधेरा होने से पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तवानगर थानांतर्गत ग्राम सिलारी के मंदिर मोहल्ले में सुदामा पिता लक्ष्मीनारायण मीना 52 वर्ष के घर से अज्ञात चोरों ने सोना-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नगद सहित करीब 70 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया है। घटना रात्रि 1 से 3 बजे के बीच की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि जिस वक्त चोर घर में थे, परिवार के एक सदस्य की नींद खुल गई। उसने आवाज दी तो चोर भाग निकले। भागते वक्त एक व्यक्ति को देखा है जो जींस की पेंट पहने था। लेकिन अंधेरा होने से उसे ठीक से पहचाना नहीं जा सका है। पुलिस ने मामले में 457 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
70 हजार की चपत लगा गए चोर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








