---Advertisement---
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

17 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी संत नामदेव महाराज की 754 वीं जयंती

By
On:
Follow Us
  • नामदेव समाज की बैठक हुई, आयोजन को लेकर बनी रूपरेखा

इटारसी। संत नामदेव महाराज की 754 वीं जयंती मनाने को लेकर ईश्वर रेस्टोरेंट में हुई बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद, नामदेव महिला परिषद व नामदेव समाज युवा परिषद का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। तय किया कि संत नामदेव महाराज की 754 वीं जयंती 17 नवंबर 2024 दिन रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट में मनाई जाएगी। संत नामदेव जी की जयंती पर सुबह 8 बजे से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

जयंती अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम संत नामदेव जी की पूजन आरती एवं चालीसा का पाठ किया जाएगा। वहीं समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठजनों का सम्मान इस दौरान किया जाएगा। जयंती अवसर पर बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक बंधुओं का संक्षिप्त परिचय, विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि आगामी वर्षों में नामदेव समाज परिचय सम्मेलन का आयोजन कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में समाज के प्रत्येक परिवार से सहयोग राशि न्यूनतम राशि 1100 रूपये निर्धारित की है। इससे अधिक की राशि का सहयोग भी समाजजन अपनी स्वेच्छानुसार कर सकते हैं। वर्ष 2023-24 का बजट सर्वसम्मति के पारित किया।

बैठक में नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया, उपाध्यक्ष गौहरपाल नामदेव, कैलाश नामदेव, योगेश मोयल, सचिव रामचरण नामदेव, कोषाध्यक्ष पूनमचंद नामदेव, संगठन सचिव संतोष व टीकाराम नामदेव वहीं नामदेव युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण, सचिव अतुल नामदेव, प्रवक्ता अमित नामदेव व नामदेव समाज महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता जनौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्णलता छेनिया, उपाध्यक्ष संगीता नामदेव, पूजा नामदेव आदि मौजूद थीं।

नामदेव समाज पदाधिकारियों की सूची

नामदेव समाज विकास परिषद : अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया, उपाध्यक्ष गौहरपाल सिंह, कैलाश नामदेव, शैलेन्द्र नामदेव, योगेश मोयल, सचिव रामचरण नामदेव, कोषाध्यक्ष पूनमचंद्र नामदेव, सहसचिव आशीष नामदेव। संरक्षक मंडल में लालाधर नामदेव, रमेश नामदेव, संतोष सरवरिया।

नामदेव समाज महिला परिषद अध्यक्ष संगीता जनोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्णलता छेनिया, उपाध्यक्ष सीमा नामदेव, पूजा नामदेव, श्रीमती राखी शरण, सहसचिव भारती सिंगारे, संगठन मंत्री वर्षा नामदेव, सहसचिव मंजू नामदेव।

नामदेव समाज युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामदेव, उपाध्यक्ष सुशील नामदेव, अभिषेक नामदेव, डॉ. अविनाश नामदेव, कपिल सिंगारे, सचिव अतुल नामदेव, सहसचिव दीपक सिंगारे, सचिन शरण, संगठन सचिव अमित नामदेव मेहरागांव, राजेश नामदेव मेहरागांव, प्रवक्ता अमित नामदेव को बनाया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.