---Advertisement---

Health Tips: सर्दियों में बीमारी से बचाएगी अंदर की गर्मी, खाएं ये फल

By
On:
Follow Us

सर्दियों में फलों को खाने से शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं

होशंगाबाद। मौसम (Weather) का रूख धीरे धीरे बदल रहा है। दिन में धूप तो शाम होते ही हल्की ठंड (Thand) का एहसास होने लगाता है। वहीं रात में तापमान कम होने लगता है। जिससें धीरे धीरे अब ठंड बढ रही है। ऐसे में सभी को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना है। ताकि हम सर्दियों में अपने स्वास्थ्य हो स्वस्थ्य रख सकें। वातावरण में अचानक नमी बढऩे के चलते ठंड का दौर एकाएक लौट आया और ठंडी हवाएं चलने लगी है और मौसमी परिवर्तनों की वजह से आपके शरीर में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी कई समस्याओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। हम सर्दी से बचने के लिये बाहर से तैयारियां करते हैं ठीक उसी तरह से हमें अंदर से भी अपने आप को बचाने की आवश्‍यकता है। तो अगर आपको ठिठुरती ठंड से बचने के साथ इससे होने वाली बीमारियों से बचना है तो अपनी डाइट को व्यवस्थित करें।

सर्दियों में जरूरी पोषक तत्व

सर्दियों में फलों को खाने से हेल्थ के साथ-साथ शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। सर्दियों में कौन से फल खाएं और कौन से फल सर्दियों के मौसम में हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं फूड न्यूट्रिनिश्ट ने कुछ ऐसे फल बताएंगे जिन्‍हें आपको नियमित खाना है, जिससे शरीर में ताकत बनी रहे और सर्दी से भी बचाव हो सके। आइए जानते हैं कि सर्दियों में कौन-से फल हैं आपकी सेहत के लिए बेस्ट।

सेब-
सेब किसी भी मौसम के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। यह दिल को मजबूत करता है और भूलने की बीमारी को भी भगाता है। सर्दियों में रोजाना एक सेब का रस हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

seb

स्वीट पोटैटो- अगर आपको आलू खाना पसंद नहीं तो स्वीट पोटैटो अर्थात शकरकंद खाएं। इसके सेवन से शरीर में विटामिन ए और सी के स्तर बढ़ता है। क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैं, इसलिये सर्दियों में जड़ों वाली चीजें खाना बेहत फायदेमंद होता है। साथ ही शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है।

sweet

संतरा- इसमें विटामिन सी बहुत होता है। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम जैसी समस्याएं नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।यदि रोज संतरा खाया जाए तो आपको घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

santra

केला – केले में अच्‍छी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम पाया जाता है जो कि ब्‍लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने में मदद करता है और सर्दी में दिल की बीमारी को दूर भगाता है। इसमें विटामिन बी6 भी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और सर्दी नहीं लगने देता।

kele

अंगूर- अंगूर विटामिन, मिनरल्स, काबरेहाइड्रेट, ग्लूकोज जैसे पौष्टिक तत्वों और पोली-फिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुणों से भरपूर होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में सक्षम अंगूर के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। यह रक्त विकारों को दूर कर क्लींजर का काम करते हैं। वही लाल अंगूर में विटामिन सी, ए और बी6 होता है और बहुत सारा फोलेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्‍शियम आदि होता है। इसे खाने से आपको कब्‍ज, थकान और पेट संबधी कोई बीमारी नहीं होती है।

angur

कीवी- इसमे विटामिन सी होता है। फ्रेकफास्‍ट (Freakfast) के समय यदि इसमें हल्‍का सा नमक छिड़क कर खाया जाए तो शरीर गरम रहता है और ठंड नहीं लगती।

kivi

नाशपाती- इसे खाने से पहले अगर आप उस पर नींबू रगड देगे तो इससे नाशपाती का रंग काला नहीं पडेगा।

pears2

अनार- हर व्यक्ति को इस फल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अनार के दानों में पॉलीफिनॉल होता है जो कि सूजन से लड़ने में सहायक होता है। अनार के रस का सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता में काफी इज़ाफ़ा होता है और आप फ्री रेडिकल्स से भी दूर रहते हैं।

anar

अमरूद– सर्दियों में अमरूद को फलों का राजा कहा जाता है। एक कप अमरूद में 8,500 माक्रोग्राम एंटीऑक्‍सीडेंट लाइकोपीन (Antioxidant lycopene) पाया जाता है जो कि परिहृदय धमनी की बीमारी के लिये लाभदायक होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को फिट, स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर (Pectin fiber) पाचन बढ़ाने और भूख में सुधार करने में मदद करता है।

guava

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.