---Advertisement---

दीवाली और छठ पर्व के लिए इटारसी से गुजरेंगी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

By
On:
Follow Us

इटारसी। दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जा रही है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से, भोपाल मंडल से 8 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी, जो यात्रियों को राहत प्रदान करेंगी।

त्योहारों के समय, विशेषकर दीवाली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस बार रेलवे ने त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, जिससे लोगों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष

01143 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान रोजाना 10:30 बजे (22 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर 2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 18:45 बजे। 01144 दानापुर से प्रस्थान रोजाना 21:30 बजे 23 अक्टूबर 2024 से 12 नवंबर 2024, एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 04: 50 बजे। ये ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा रुकेगी।

सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक

01145: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार 11:05 बजे 21 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर 2024), आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन 02:30 बजे। 01146 आसनसोल से प्रस्थान हर बुधवार 21 बजे 23 अक्टूबर 2024 से 13 नवंबर 2024, सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 08:15 बजे। ट्रेन दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद रुकेगी।

पुणे-दानापुर दैनिक विशेष

01205 पुणे से प्रस्थान रोज 15:30 बजे 25 अक्टूबर 2024 से 07 नवंबर 2024, दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 02 बजे। 01206: दानापुर से प्रस्थान रोज 05:30 बजे 27 अक्टूबर 2024 से 09.11.2024), पुणे पहुंचने का समय अगले दिन 18:15 बजे। यह ट्रेन दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. रुकेगी।

सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष

01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 11:05 बजे 31 अक्टूबर 2024 और 07 नवंबर 2024, अगरतला पहुंचने का समय रविवार 01:10 बजे। 01066 अगरतला से प्रस्थान प्रत्येक रविवार 15:10 बजे 03 नवंबर 2024 और 10 नवंबर 2024, सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार 03:50 बजे। दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी रुकेगी।

एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक

01053 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 12:15 बजे 30 अक्टूबर 2024 और 06 नवंबर 2024, बनारस पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे। 01054 बनारस से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 20:30 बजे 31 अक्टूबर 2024 और 07 नवंबर 2024, एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे। कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी रुकेगी।

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष

01009 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार और शनिवार 12:15 बजे 26, 28 अक्टूबर 2024, 02 और 04 नवंबर 2024, दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 17 बजे। 01010 दानापुर से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार और रविवार 18:15 बजे 27, 29 अक्टूबर 2024, 03 और 05 नवंबर 2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे। कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा रुकेगी।

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष

01043: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 12:15 बजे 31 अक्टूबर 2024 और 07 नवंबर 2024, समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन 21:15 बजे। 01044 समस्तीपुर से प्रस्थान प्रत्येक शुक्रवार 23:20 बजे 01 और 08 नवंबर 2024, एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 07:40 बजे। कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य जगह रुकेगी।

एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष

01045 एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार 12:15 बजे 29. अक्टूबर 2024 और 05 नवंबर 2024, प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन 11:20 बजे। 01046 प्रयागराज से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 18:50 बजे 30 अक्टूबर 2024 और 06 नवंबर 2024, एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे। कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.