इटारसी। विधायक एवं मप्र विधानसभा (Mp Vidhansabha) के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा (Former Speaker of the Assembly Dr Sitasaran Sharma) का धन्यवाद व आभार के लिए साईनाथ बेकरी, बीएसएनएल डिपो के पास कार्यक्रम हुआ। बंगलिया वार्ड 8 व 6 के नागरिकों ने पूर्व पार्षद प्रियंका बसंत चौहान के नेतृत्व में 80 लाख रुपये से निर्मित हुए डायवर्सन रोड (diversion road) व बंगलिया क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक डॉ शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार माना।
इस अवसर पर क्षेत्र में कोरोना की पहली व दूसरी लहर में ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभालने वाले 61 नगरपालिका कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वास्थ सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, न्यूजपेपर हॉकर, केबल नेटवर्क के कर्मचारियों का सम्मान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने किया। संबोधित करते हुए विधायक डॉ शर्मा ने कहा आज हमने जिनका सम्मान किया, हम सभी गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि जमीनी स्तर पर आप लोगों ने जो कार्य किया है उसकी का नतीजा है कि बहुत हद तक अब सुरक्षित हो गए हैं। रोड निर्माण के लिए उनके सम्मान व धन्यवाद के लिए विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि हमसे ज्यादा धन्यवाद के पात्र इस क्षेत्र की पार्षद रहीं प्रियंका चौहान, पत्रकार बसंत चौहान, हमारे साथी जगदीश मालवीय हैं। ये लगातार इस रोड के लिए प्रयासरत रहे और आज एक अच्छी रोड यहां बन गई है।
मिनी पार्क बनाने की हुई घोषणा – विधायक डॉ. शर्मा ने पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान की मांग पर डायवर्सन रोड के किनारे एक मिनी पार्क बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उत्तर बंगलिया में बची हुई कुछ कच्ची सड़कों व नालियों के निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सर्वे कर स्टीमेंट बनाकर काम जल्दी करेंगे। पार्क के लिए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए यह जरूरी है लेकिन जगह की कमी है इसलिए इस सड़क के किनारे एक लंबी सी में जगह पार्क की व्यवस्था कर सकते हैं। यहां मिनी पार्क व पाथवे बनाने का काम करेंगे।

पूर्व पार्षद व वार्ड के नागरिकों की सराहना की – नगरपालिका में विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय ने पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों के लिए कोरोना काल में इन्होंने काफी मेहनत की। जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने से लेकर अस्पताल में आक्सीजन, बिस्तर दिलाने बहुत कार्य किए। श्री मालवीय ने कहा कि डायवर्सन रोड निर्माण से इस क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि यहां के समग्र विकास के लिए वह विधायक डॉ शर्मा की मार्गदर्शन में सदैव कटिबद्ध हैं।
जनता के लिए अच्छा कार्य करती हैं पूर्व पार्षद- नगरपालिका के प्रशासक व एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) ने कहा कि डायवर्सन रोड का निर्माण काफी कम समय में हुआ, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पूर्व पार्षद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव संपर्क में रहती हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कल्पेश अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, इटारसी मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, शिरीष कोठारी, पूर्व सभापति जसवीर छाबड़ा, राहुल चौरे, मनजीत कलोसिया, मनोज पोपली, नीलेश मालवीय, आशीष मालवीय, गोपाल शर्मा, बेअंत सिंह, कुलदीप रघुवंशी, प्रतीक शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।
उपयंत्री व कांटेक्टर का किया सम्मान-
क्षेत्र की जनता की ओर से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान व अतिथियों ने नगरपालिका के उपयंत्री आदित्य पांडे व रोड निर्माण ठेकेदार प्रशांत अग्रवाल का स्वागत व सम्मान किया।
इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत-
विधायक डॉ शर्मा सहित मौजूद अतिथियों का स्वागत बसंत चौहान, प्रियंका चौहान, बबील कैथवास, राजकुमार बाबरिया, प्रकाश केवट पहलवान, राजू रूपचंद अहिरवार, मिथिलेश गोस्वामी, सोहन बाबरिया, विनोद बाबरिया, महेश बाबरिया, केसरी बौरासी, अशोक बौरासी, बाबूलाल कैथवास, महादेव कैथवास, राकेश बाबरिया, श्री साईं सेवा समिति के सदस्य रोहित केवट, आशीष सैनी, सुजीत केवट, मुकेश माधव, लक्की सैनी, जिसान, अजहर खान, जय गोस्वामी,संजय अहिरवार, सौरभ केवट, अरमान खान, फजहर एलिक खान, अरबाज खान, इजहार खान, लाल, राजा कैथवास, भागीराज चौधरी, संदीप भास्कर, यूनिटी पावर ग्रुप बंगलिया से बिटटू पासी, अजय बाबरिया, सौरभ बाबरिया, राजेश पटेल रज्जू, राहुल बाबरिया, नीरज बौरासी ने किया।
61 कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में कोरोना योद्धा बदामीलाल केवट, रीतेश बाबरिया, प्रमोद माधव, मनोज कोरी, लक्ष्मी नारायण मेहरा, गौरव बाबरिया, कुंजीलाल मालवीय, सचिन कैथवास, शंभू कैथवास, राजेश कैथवास, शुभम कैथवास, दिनेश दीनू कहार, रामनारायण चंदेले, सुरेश शर्मा, दिलीप घावरी सुपरवाइजर, संजय वेदप्रकाश, विकास कैलाश, लक्ष्मी गेकल, उषा कालीचरण, आशा रमेश, देवेंद्र सुक्कर, राकेश रामप्रसाद, मोहित किशोर, राजू मिश्रीलाल, छगन लोट, मयंक चौहान, अभी राठौर, शुभम गोदरे सुपरवाइजर, नितिन चारिया, कन्हैया लाल, मिथुन लोट, आंगनबाडी कार्यकर्ता कविता मैथिल, सरला राजेंद्र मेहरा, सुनीता मुकेश कुशवाहा, गुलाब बाई बाबरिया, आरती बानखेडे, जानकी बाबरिया, कामनी अहिरवार, कुसुम कोरी, रेणु अहिरवार, आशा कार्यकर्ता शाहिदा बी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताअर्चना प्रकाश केवट, महेंद्र यादव, प्रकाश अहिरवार, नीरज जैन, तपन राय, सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार राजकुमार बाबरिया, अनीता सैनी, ममता मालवीय, मुमताज बी, केबल नेटवर्क से यशवंत पथोरिया व न्यूजपेपर एजेंसी चलाने वाले मनमोहन योगी का सम्मान किया गया।
बच्चों को दिए डांस करने पर गिफ्ट- यहां श्री साई सेवा समिति द्वारा आयोजित डांस कार्यक्रम में डांस करने वाले 40 बच्चों को विधायक डॉ शर्मा ने अपने हाथों से उपहार प्रदान किए।









