होशंगाबाद। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (District Panchayat CEO Manoj Sariyam) ने गुरुवार को सिवनीमालवा में कोविड केयर सेंटर एवं फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरियाम में कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) पर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीसी पर गुणवत्तायुक्त भोजन, पेयजल आदि के पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी को भर्ती मरीजों की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीईओ सरियाम ने फीवर क्लीनिक सेंटर का निरीक्षण किया और सेंटर को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार प्रमेश जैन सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।
जिप सीईओ ने किया कोविड केयर सेंटर एवं फीवर क्लीनिक का निरीक्षण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








