होशंगाबाद/इटारसी। जिले में कोरोना संक्रमण (Corona Sankraman) से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले के लिए अच्छी खबर है कि आज कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 273 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 181 है।
आज 25 अप्रैल 2021 को कोरोना बीमारी से स्वस्थ होकर होम आइसोलेशन एवं संस्थाओं से डिस्चार्ज हुए 273 मरीजों में डीसीएचसी होशंगाबाद से 24, चिरायु अस्पताल भोपाल से 02, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी से 21, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया से 29, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर से 02, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई से 09, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनीमालवा से 09, शासकीय सिविल अस्पताल इटारसी से 12, पालीवाल हॉस्पिटल भोपाल से 02, रेलवे हॉस्पिटल न्यू यार्ड इटारसी 01, सागरश्री हॉस्पिटल सागर से 01, नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद से 01, मेयो हॉस्पिटल भोपाल से 01, एलबीएस अस्पताल भोपाल से 01, एके अस्पताल भोपाल से 01, एबीएम हॉस्पिटल भोपाल से 02 , जिला अस्पताल नरसिंहपुर से 01, एवं कन्या छात्रावास पवारखेड़ा से 06 मरीजों तथा होम आइसोलेशन से 144 मरीजों को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।
यहां मिले इतने पॉजिटिव
आज कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) 181 केस हैं जिनमें होशंगाबाद में 56, इटारसी में 32, सिवनीमालवा में 08, सोहागपुर में 14, पिपरिया में 28, बनखेड़ी में 13, केसला में 15, डोलरिया में 03 और बाबई में 12 है।








