इटारसी। शुक्रवार को सांवरिया परिवार (Sanwaria Family) द्वारा संचालित सेठ श्रीनारायण अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट
ने एक बड़ी और सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस समर्पित की है। इस एम्बुलेंस के शहर को मिलने से एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।
बता दें कि ट्रस्ट ने आज से एक बड़ी ऑक्सीजन सहित सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस शहर के लिए जनहित में लोकार्पित करने की घोषणा की गई। ट्रस्ट की तरफ से सतीश सांवरिया ने बताया कि किसी भी कोरोना मरीज़ को यह एम्बुलेंस मेंटेनेंस के लिए मात्र 12 रुपए 50 पैसे प्रति किलोमोटर के शुल्क पर उपलब्ध होगी। आज व अभी से कोई भी जरूरतमंद मरीज़ या उसके परिजन जिसे एचआरसी टी कराने, या रिफर होकर किसी भी अस्पताल में भर्ती कराने होशंगाबाद या भोपाल जाना हो आदित्य खंडेलवाल 8982696463 व शाहिद खान के मोबाइल नंबर 9425366698 पर संपर्क कर सकते हैं।









