तवानगर। ग्राम पंचायत रानीपुर (Ranipur) के अंतर्गत आवासीय कॉलोनी तवानगर (Taranagar)के लोगों ने कोरोना संक्रमण देखते हुए बाहरी व्यक्तियों के ग्राम में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। ग्राम के लोगों ने नगर के प्रवेश द्वार पर पोस्टर लगाकर इसकी सूचना चस्पा की है।
अधिवक्ता भूपेश साहू (Bhupesh Sahu) ने बताया कि ग्रामीणों ने बाहरी व्यक्तियों के तवानगर में आने का पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी ने एक राय होकर इसकी सूचना थाना प्रभारी तवानगर और सिंचाई विभाग के एसडीओ को दी है। तवानगर के प्रवेश द्वार पर बने नाके पर सूचना चस्पा करके राहगीरों के गांव में आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।इस दौरान राशिद खान ,भूपेश साहू अधिवक्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, मोहन ठाकुर, महेश रैकवार, महेंद्र तिवारी, सोनू सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।








