शुष्क और ठंडी हवाएं कर सकती हैं बारिश

शुष्क और ठंडी हवाएं कर सकती हैं बारिश

इटारसी। बीते 48 घंटों में मौसम ने अपना रूप बदला है। इस दौरान जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। अभी आगामी गुरुवार और शुक्रवार को वर्षा की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी की और से आ रही नमीयुक्त पूर्वी हवाएं ठंडी और शुष्क हवाओं से मिल रही हैं। दूसरा दक्षिणी पश्चिमी मध्यप्रदेश और उससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था। हालांकि दोपहर तक हल्की धूप भी खिल गयी थी और बादल छंट गये थे। लेकिन, अभी बारिश की संभावना से पूरी तरह से इनकार नहीं किया जा एकता है। आसमान में हल्क बादल छाए हैं और 6 और 7 को वर्षा होने की संभावनाएं हैं।

सर्द और तेज हवाओं से बढ़ेगी मुश्किल
माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिन बारिश और बदलते मौसम के चलते कई इलाकों में पारा लुढ़केगा। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ेगी।
मौसम में आए अचानक बदलाव से मंगलवार की रात अचानक शहर के कुछ हिस्सों में रात दस बजे कोहरा छा गया और शहर में सारी रात कोहरा रहा। सुबह तक कोहरा रहा और फिर आसमान पर बादल और धुंध रही। सुबह करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली और दिन में धूप-छांव का मौसम रहा। बादलों के साथ सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। हालांकि शाम को अपेक्षाकृत ठंडक कम रही। शाम छह बजे के बाद से पारा धीरे-धीरे गिरने लगा था और शाम को 7 बजे जहां पारा 23 डिग्री पर था। इसके रात 12 बजे तक 18 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!