---Advertisement---

सांसद की पहल पर रेलवे कराएगी मुक्तिधाम में जरूरी काम

By
On:
Follow Us

एसडीएम ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया मौका-ए-मुआयना

इटारसी। नयायार्ड रोड पर मेहरागांव ग्राम पंचायत की सीमा में बने मुक्तिधाम में जरूरी सुविधाओं की मांग पर सांसद उदय प्रताप सिंह (MP Uday Pratap Singh)ने कलेक्टर धनंजय प्रताप सिंह (Collector Dhananjay Pratap Singh) से सुविधा जुटाने को कहा था। कलेक्टर के निर्देश पर आज एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) ने रेलवे के अधिकारी एडीईएन एके पांडेय और जेई विनोद कुमार (JE Vinod Kumar) के साथ जाकर मुक्तिधाम का निरीक्षण किया और वहां सुविधाओं के स्थान देखा। दरअसल, रेलवे कालोनी नयायार्ड के अलावा रेलवे कालोनी से सटे प्रायवेट कालोनी की एक बड़ी आबादी के लिए यही एक मात्र मुक्तिधाम है। यहीं दिवंगतों के अंतिम संस्कार होते हैं। लेकिन, केवल एक शेड के अलावा यहां कुछ भी नहीं है। रेलवे की भूमि पर यह मुक्तिधाम बना होने से मेहरागांव पंचायत भी विधिवत कोई काम नहीं करा पाती और रेलवे भी यहां कोई काम नहीं कराती है। पिछले कुछ दिनों से मुक्तिधाम में सुविधाएं जुटाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा शहर के गणमान्यजनों ने भी रेलवे से मांग की है। सांसद उदय प्रताप सिंह ने इसके विषय में कलेक्टर धनंजय सिंह से चर्चा की तो उन्होंने एसडीएम रघुवंशी से वस्तुस्थिति जानने को कहा है। आज एसडीएम ने यहां जाकर मौके का निरीक्षण किया। रघुवंशी ने बताया कि यहां एक और शेड निर्माण के अलावा दाह संस्कार के लिए चबूतरों की संख्या बढ़ाने, स्टोर रूम बनाने जैसी सुविधाओं की दरकार है और रेलवे के माध्यम से यहां यह काम कराने के प्रयास किये जाएंगे।

इन्होंने की थी मांग
बता दें कि पिछले दिनों शांतिधाम जनभागीदारी समिति (Shantidham Public Participation Committee) के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने भी डीआरएम और जीएम रेलवे को इस संबंध में पत्र लिखा था तो रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य दीपक अग्रवाल ने भी इस संबंध में सांसद उदय प्रताप सिंह से मांग की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस विषय में कोई निदान होगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.