इटारसी। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital) में ढाई हजार रुपए में सीटी स्कैन (CT scan) होगी। अस्पताल में ग्वालियर मेडिकल सेंटर द्वारा संचालित सीटी स्कैन सेंटर मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन को विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के प्रयासों से इस आपदाकाल को देखते हुए चालू कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में ग्वालियर मेडिकल सेंटर ने सीटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी थी। संस्था को उम्मीद थी कि उसे यहां मरीज मिलेंगे। लेकिन, शहर के कतिपय निजी चिकित्सकों ने सरकारी अस्पताल की सिटी स्कैन मशीन की रिपोर्ट अमान्य की तो मरीजों ने यहां जाना बंद करके होशंगाबाद और भोपाल से सीटी स्कैन कराना शुरु कर दिया था। आखिरकार घाटे में चल रही संस्था को यहां का सेंटर बंद करना पड़ा।
इस कोरोना के दूसरे दौर में सीटी स्कैन मशीन की उपयोगिता के कारण विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने ग्वालियर स्थित संस्था के पदाधिकारियों से बातचीत करके इस आपदा काल में मशीन प्रारंभ करने को कहा था जो संस्था ने मान लिया। मशीन के दो पार्ट्स ठीक नहीं होने से इसकी रिपेयरिंग में करीब एक पखवाड़े का समय लग गया। अंतत: आज सोमवार को मशीन ठीक हो गयी और मंगलवार से यह प्रारंभ हो जाएगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
अस्पताल में विधायक प्रतिनिधि भरत वर्मा ने बताया कि मंगलवार से यहां सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। इसे संचालित करने वाली संस्था जिला चिकित्सालय की तरह यहां भी ढाई हजार रुपए का शुल्क लेगी।
सिविल अस्पताल में कल से ढाई हजार में होगी सीटी स्कैन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







