इटारसी। पथरोटा पुलिस ने 1 माह से भी कम समय में अपहृत हुई एक आदिवासी किशोरी को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी नागेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में गहन खोजबीन के बाद किशोरी को आसफाबाद इटारसी से बरामद कर घटना में शामिल करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मुख्य आरोपी के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हैं।
बताया जाता है कि किशोरी का अपहरण कर मुख्य आरोपी आरिफ खान लॉकडाउन में उसे यहां वहां लेकर घूमता रहा और फिर आसफाबाद स्थित अपने भाई के घर आकर रहने लगा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पथरोटा थाने के अपराध क्रमांक 65/21 धारा 363 आईपीसी एवं 120 बी 376, एससी -एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में मुख्य आरोपी आरिफ खान, उसके साथी मोतीलाल अमोले, नीलेश अमोले, सलमान खान, अमित बरखने, सविता अमोले, शाहिना बी, जेबुन्निसा, शबाना बी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी और उसका परिवार ग्राम चांदौन के रहने वाले हैं, जबकि लड़की बाबई खुर्द की निवासी है। आरोपी ने लड़की को उस वक्त घर से अगवा किया था जब उसके परिजन एक बारात में टेमा गांव गए हुए थे।
बाबई खुर्द से अपहृत हुई किशोरी बरामद , 9 आरोपी गिरफ्तार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







