---Advertisement---

हल्दी को सिर्फ खाने में नहीं बल्कि घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए करें इस्तेमाल

By
On:
Follow Us

Health Tips: भारतीय किचन में हल्दी पाउडर (Turmeric powder) हमेशा से एक अहम् हिस्सा रहा है। ये पाउडर सिर्फ भोजन के स्वाद में तड़का ही नहीं लगाता है बल्कि, इसके इस्तेमाल से कई बीमारियों को भी आसानी से दूर किया जाता है। इसमें फॉस्फोरस, लौह आदि कई विटामिन्स पाया जाता है। एक तरह से हल्दी का पाउडर एंटीबायोटिक की तरह भी काम करता है। इसका इस्तेमाल खासकर आयुर्वेद में अधिक किया जाता है। लेकिन, किचन में मौजूद इस पाउडर को घर के कई मुश्किल परेशानियों को आसानी से दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन से बाहर गार्डन को सुरक्षित के साथ दर्द कम करने जैसे कई कामों में भी यूज कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर कच्चे भोजन को रखें फ्रेश रखने से लेकर क्लीनर के रूप में आसानी से उपयोग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

दर्द दूर करें
चोट लगने पर लगभग हर किसी को दर्द सहने की क्षमता नहीं होती है। कई बार ये दर्द बेहद ही मुश्किल हालात पौदा कर देता है। ऐसे में पैर या हाथों में चोट लगने के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दो से तीन चम्मच हल्दी पाउडर में हल्का पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को चोट लगी जगह पर रखकर फैला (लेप लगा दीजिए) दीजिए और लगभग दस से बीस मिनट के लिए छोड़ दें। इससे दर्द काफी हद तक आराम हो जाता है।

गार्डन को रखें सुरक्षित
गार्डन में मौजूद कीड़े-मकौड़े से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं, तो हल्दी पाउडर इस सबका आसानी से छुट्टी कर सकता है। इसके लिए बस आपको इसकी मदद से स्प्रे बनाना होगा। इसके लिए सबसे पहले आप हल्दी और दालचीनी पाउडर को पानी में मिक्स करके अच्छे से उबाल लीजिए। अब मिश्रण को ठंडा होने के बाद इसे किसी स्प्रे बोतल (spray bottle) में भर लीजिए और पत्तों से लेकर पौधे की जड़ तक इसका छिड़काव कर दीजिए। (गुलाब के तेल का इस्तेमाल) इससे कीड़े-मकौड़े कुछ ही देर में गायब हो जाएंगे।

कच्चे भोजन को रखें फ्रेश
हल्दी पाउडर की मदद से कच्चे भोजन को आसानी से ख़राब होने से बचाई जा सकती है। इसके लिए सब्जी, किचन, मछली आदि सामानों में हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और इसे फ्रिज में रख दीजिए। इससे कोई भी चीज ख़राब नहीं होती है। आपको बता दें कि आज भी इस टिप्स को मेरे घर में इस्तेमाल किया जाता है।

क्लीनर के रूप में करें इस्तेमाल
फर्श की सफाई करने के लिए हल्दी पाउडर एक बेस्ट क्लीनर हो सकता है। इसके लिए हल्दी पाउडर के साथ व्हाइट वाइन विनेगर और लेमन ऑयल अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर आसानी से फर्श को चमका सकते हैं। एक तरह से यह बैक्टीरिया को जड़ से ख़त्म करने का बेहतरीन घरेलू उपाय भी है। (मच्छर की क्रीम से लेकर क्लीनर बन सकता है लहसुन)

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.